संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत विभिन्न पौधारोपण एवं बीजारोपण गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी श्रृंखला में दिन रविवार को नेपानगर तहसील के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सातपायरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित रहा।

इस दौरान अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, एसडीएम नेपानगर भागीरथ वाखला, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों, प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थीगणों द्वारा शाला परिसर में आम, आंवला, अमरूद, कटहल, नींबू, मौसम्बी, जामुन के लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। इसी कड़ी में छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर में भी पौधे रोपित किये गये। जिसके अंतर्गत आम, नीबूं जैसे अन्य पौधें लगाये गये।