धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री     

      थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत अज्ञात बदमाशो द्वारा इन्दौर अहमदाबाद फोरलेन रोड माछलिया घाट पुल पर जुनागढ गुजरात के परिवार के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया है। 

          उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा आज राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया । 

         पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा घटना में सम्मिलित अज्ञात बदमाशो की शीघ्र पतारसी कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही हेतु एस.डी.ओ.पी. सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार, थाना प्रभारी राजगढ निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, व सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल व उनकी सायबर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त वारदात करने वाले गिरोह को पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपराध से अपनी दूरिया बना ले, वरना उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी