बिलाल खत्री

                                        अलीराजपुर  पीएम श्री शा उ मा वि खट्टाली के 74 विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा तथा शा उ मा वि सेजावाडा के 114  विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा कैरियर काउंसलिंग के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक  महाविद्यालय, अलीराजपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के व्याख्याता द्वारा  छात्र/छात्राओं को संस्था में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र  में ज्ञान प्राप्‍त करने हेतु  प्रोत्साहित किया गया एवं  प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराते हुए छात्र/छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व , कैरियर  मार्गदर्शन, प्रवेश प्रक्रिया एवं संस्था में लागू  शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही कैरियर मार्गदर्शन अंतर्गत शा पीएम श्री कन्या उ मा वि अलीराजपुर, शा उ मा वि बड़ी, शा उ मा वि फुलमाल, पीएम श्री शा कन्या उ मा वि छकतला, सीएम राईज कडवानिया, शा उ मा वि छकतला, शा बा उ मा वि नानपुर, शा उत्कृष्ट उ मा वि सोण्डवा आदि विद्यालयों में जाकर संस्था के व्याख्याताओं द्वारा तकनीकी शिक्षा के महत्व , कैरियर  मार्गदर्शन, प्रवेश प्रक्रिया एवं संस्था में लागू  शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उक्त जानकारी प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वारा दी गई ।