इक़बाल खत्री 

                    खरगोन । सीएम राईज विद्यालय महेश्वर में 04 फरवरी को कैरियर मेले का आयोजन किया गया। मेले मे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से विषय विशेषज्ञ उपस्थित हुए। जिसमे आईटीआई के प्राचार्य ईमरान अली, बैंक ऑफ़ इंडिया से सुनीता गुप्ता, चार्टर एकाउंटेंट सुश्री आरती बंसल, ब्लॉक मेडिकल अफसर अतुल गौर, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर, अभ्युदय यूनिवर्सिटी खरगोन, जीआईटी कॉलेज बोरावां, एमएनडीसी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज धामनोद के प्रोफेसर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी छात्रों द्वारा करियर संबंधित जानकारी क़ो ध्यान से सुना गया। 

                      कार्यक्रम मे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बंसत वर्मा, कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य एमएल बामनिया, कन्या हायर सेकेण्डरी महेश्वर के प्राचार्य ब्रजकांत शुक्ला, करोलो प्राचार्य बीएस सेगर भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य बिरजू गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर महेश्वर, कन्या उमावि महेश्वर, हाई स्कूल मातमूर, हाई स्कूल करोली, सीएम राईज महेश्वर के छात्र उपस्थित हुए। विशेष अतिथि के रूप मे सीएम राईज टेमला के प्राचार्य अशोक पंवार एवं सीएम राईज बिस्टान के प्राचार्य बलराम भॅवर उपस्थित हुए। सीएम राईज प्राचार्य बिरजू गुप्ता द्वारा सभी बच्चों क़ो स्वल्पहार भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार शर्मा द्वारा किया गया।