धार ब्यूरो  इकबाल खत्री

            धार जिले के कुक्षी में सिविल अस्पताल  में प्रति वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता लाना है। इसके तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस गंभीर रोग के बारे में जागरूक किया जाता है। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है। इसे साकार करने के लिए पूरे देश में समय-समय पर अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

टीबी रोग से लोगों को रहना चाहिएं जागरुक, ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ अभिषेक रावत

          सिविल अस्पताल कुक्षी के ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ अभिषेक रावत ने बताया कि टीबी एक ऐसी बीमारी है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। टीबी को खत्म करने के लिए कई उपचार पद्धतियों को भी खोजा गया है। टीबी एक संक्रामक बीमारी है। 

           टीबी अधिकतर फेफड़े पर ही असर करती है। सिविल अस्पताल कुक्षी में आज सोमवार को दोपहर 1 बजे जनजागृति को लेकर रैली का आयोजन किया गया इस अवसर पर डा नितिन पाटीदार, डॉ विवेक सस्तिया, डॉ अनिल बघेल सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे