शेख़ नसीम। भोपाल / राजधानी के कोलार रोड की सबसे संभ्रांत कालोनी दानिश कुंज में हो रही लगातार चोरियों से रहवासी परेशान है दानिश कुंज कोलार रोड के वार्ड 82 नगर निगम कार्यालय परिसर में आज रहवासी जागरूक कार्यक्रम पुलिस प्रशासन द्वारा रखा गया जहां बडी संख्या में दानिश कुंज के रहवासी एवं जे.के. टाउन के रहवासी उपस्थित रहे । पुलिस प्रशासन से ए.सी.पी. , डी.सी.पी. थाना प्रभारी कोलार ,रीना सक्सेना ,सुनीता श्रीवास्तव , रचना सक्सेना , सीमा गर्ग , रोहिणी हरदास ,पार्षद वार्ड 82 ज्योति मिश्रा , ममता राय , पद्म जैन , एवं दानिश कुंज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे । एस.पी.सक्सेना इंस्पेक्टर पी. एच. क्यू . पदस्थ जो कि दानिश कुंज निवासी भी हैं उनके सौजन्य से जनसंवाद , जनजागरुक का आयोजन किया गया। ए.सी .पी. आलोक श्रीवास्तव जी ने सभी को सतर्क रहने सी.सी.टी.वी.कैमरे लगवाने की सलाह दी । रहवासियों ने भी अपनी बात रखी रीना सक्सेना ने कहा कि सरकार को 1- पुलिस बल बढाना चाहिए ,2- 112 की भी संख्या बढानी चाहिए कोलार क्षेत्र में मात्र 2 पी.सी.आर. वैन है और मात्र 50 पुलिस कर्मी जबकि कोलार की आबादी 1 लाख 25 हजार है ।क्षेत्रफल भी बहुत बढा है । 25 साल से सरकार है परंतु पुलिस भर्ती में कमी है तो लोग सुरक्षित कैसे होंगे कायदे में 425 लोगों पर एक पुलिस कर्मी होना चाहिए परंतु पुलिस बल की कमी है3- दानिश कुंज कालोनी में खाली प्लाटों में जंगल हो रहे हैं जिससे चोरों के छापने में आसानी होती है नगर निगम टैक्स लेता है ऐसे खाली प्लाटों की निरंतर सफाई होनी चाहिए ताकि चोर छुप ना सकें।4- दानिश कुंज सब तरफ से खुली कालोनी है इसमें कोई भी ऐंट्री और ऐक्जिट प्लांट नहीं हैं इस वजह से चोरी की वारदातें आम हैं पार्षद को बैरिकेड्स लगवाने चाहिए ताकि चोरियों पर नियंत्रण किया जा सके ।5- कयी जगह सडकों पर अंधेरा पडा रहता है अंधेरा अपराध को जन्म देता है पार्कों में अंधेरा रहे है इस वजह से चोरों के लिए आसानी है पार्षद को तत्काल स्ट्रीट लाइट और पार्कों में लाइट लगवाने चाहिए। सभी ने रीना सक्सेना की बात का समर्थन किया कम से कम इस मीटिंग का एक बडा फायदा दानिश कुंज 5000 वाली आबादी वाली कालोनी के लिए 2 पुलिस प्रभारी नियुक्त किये गये।






