ad
best news portal development company in india

राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में करुणा बेस ने किया जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर प्राचार्य करुणा बेस को मिला प्रशंसा पत्र

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री


बडवानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विविध आयाम एवं ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग इस विषय पर मध्यप्रदेश के संपूर्ण जिलों में शिक्षक तथा प्राचार्यों के बीच परिचर्चा कराई गई। जिला स्तर पर सर्व श्रेष्ठ विचार व्यक्त करने पर पीएमश्री बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़वानी की प्राचार्य करुणा बेस का जिला स्तर पर चयन समिति द्वारा राज्य स्तर पर भाग लेने हेतु चयन किया गया।

भोपाल में प्रशासन अकादमी में शनिवार को राज्य स्तरीय शैक्षिक संवाद सम्पन्न हुआ जिसमें प्राचार्य करुणा बेस को प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ। सहायक आयुक्त जेएस डामोर तथा मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, मनोज गुप्ता, प्राचार्य संतोष मिश्रा, आलोक जोशी, जगदीश गुजराती, संजय आवासीय, रघुवीर सोलंकी ने इस उपलब्धि पर करुणा बेस को बधाई दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *