ad
best news portal development company in india

वार्ड 41 के बाग फ़रहत अफज़ा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बिजली विभाग के MD को ज्ञापन दिया गया…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / विधुत विभाग की जारी कार्यवाही के खिलाफ आज बाग फ़रहत अफज़ा का एक प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश विधुत विभाग के MD से मिला और उनको एक आवेदन देकर बिजली विभाग की तरफ से जारी कार्यवाही स्मार्ट-मीटर लगाने विजिलेंस की राशि बिलो में एड होकर आने और बारिश के मौसम में जारी रोडो और गलियों की खुदाई और बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों के द्वारा अवैध वसूली से आमजन को हो रही भारी परेशानी से अवगत कराया।

इस मौके पर बिजली विभाग के MD ने कहा जो अवैध वसूली कर रहे है उसकी जांच में करवाता हूँ विजिलेंस की राशि के मुद्दे पर उन्होंने कहा की ये राशि माफ तो नही होगी बिजली चोरी की वजह से विभाग को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई तो करना पड़ेगी लेकिन में इतना कर सकता हूँ की एक मुश्त रकम को किश्तों में अदा करवाने की कार्यवाही कर सकता हूँ इसी तरह स्मार्ट-मीटर की बात पर उन्होंने कहा लोगो मे ये गलत भ्रांतियां फैली हुई है की स्मार्ट-मीटर तेज़ चलता है और बिल ज़्यादा आ रहा है ये बिल्कुल गलत है जितनी आप बिजली जलाओगे उतना ही बिल आएगा पुराने मीटर में जो गड़बड़ी लोगो ने की है वो गड़बड़ी स्मार्ट-मीटर में नही कर पाएंगे बारिश के मौसम में अंडर-ग्राउंड लाइन डालने के लिए हो रही खुदाई पर उन्होंने कहा ये सरकारी काम है में अपनी तरफ से ये कार्य नही करवा रहा हूँ

बिजली विभाग में ज्ञापन देने के अवसर पर बड़ी मस्ज़िद के ईमान मौलाना मसीह आलम साहब, वार्ड 41 के पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी, कांग्रेस नेता काज़ी आसिफ उद्दीन, ज़हूर भाई, सोहेल, राजा, लड्डन भाई, और जनसम्पर्क ख़बर के पत्रकार शेख़ नसीम मौजूद थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *