खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पुलिस ने घटना में शामिल 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,
घटना में शामिल सभी आरोपी बाग-टांडा क्षेत्र के रहने वाले शातिर आरोपी,
प्रकरण में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मारुति ईको कार कीमत लगभग 5,00,000/- रुपये को किया जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्रीअनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में लूट एवं अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधो की घटनाओ की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना महेश्वर पुलिस टीम ने राहगीर से हुई लूट का खुलासा करने में सफलता हासिल की है ।
दिनांक 08.07.2025 को फरियादी निवासी उप जेल मण्डलेश्वर ने रात्रि को थाना महेश्वर पर सूचना दी थी कि, जब वो अपनी मोटरसाइकल से महेश्वर-धामनोद रोड पर जलकोटी फाटे के आगे पहुंचा तभी एक ईको कार से अज्ञात तीन – चार व्यक्ति उतरे व मुझे पकड लिया तथा हाथ मुक्को से मारपीट कर मेरा मोबाईल, पर्स दस्तावेज व 2500 रूपये नगदी छिन कर भाग गए । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना महेश्वर पर अपराध क्रमांक 208/2025 धारा 309(4),309(6) भारतीय न्याय संहिता का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेश्वर निरीक्षक जगदीश गोयल के नेतृत्व में पुलिस थाना महेश्वर से पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की तलाश करने व घटना का खुलासा करने के लिए निर्देशित किया गया । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में गठित पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल पर आने जाने वाले सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का अवलोकन किया व मुखबिरों को सक्रिय कर इस प्रकार की घटना कारित करने वाले गिरोह के संबंध में जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर घटना में शामिल आरोपी सोहबत पिता विनज्या मेहढा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम चटवानी थाना टांडा जिला धार को एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में मंडलेश्वर अनुभाग से विशेष पुलिस टीम बनाकर दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया, जिसने उक्त घटना को अपने 05 अन्य साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया है ।
पुलिस टीम के द्वारा इस घटना में प्रयुक्त मारुति ईको कार कीमत लगभग 5,00,000/- रुपये को भी जप्त किया गया है । गिरफ्तारशुदा आरोपी सोहबत पिता विनज्या मेहढा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम चटवानी थाना टांडा जिला धार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जिसका पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी ।
उक्त प्रकरण में एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन थाना प्रभारी महेश्वर निरीक्षक जगदीश गोयल, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन व थाना कसरावद का हमराह बल, थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव व थाना बलकवाडा का हमराह बल, थाना प्रभारी उनि दीपक यादव मण्डलेश्वर व थाना मण्डलेश्वर का हमराह बल एवं थाना महेश्वर से उनि राकेश सिसोदिया, उनि सुनील जामले, प्रआर. 742 मुकेश वर्मा, आर. सुनिल, आर. अनारसिंह, आर. विक्कु गाठे, आऱ. प्रीतम, आर. अमर मानवे, म.आर. सविता व थाना महेश्वर के अन्य पुलिस स्टाफ व आर. अभिलाष (सायबर सेल) खरगोन का विशेष योगदान रहा ।






