ad
best news portal development company in india

विद्यार्थियों के लिए आधार नामांकन कैम्प का दूसरा चरण 25 अगस्त से 29 अगस्त तक

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। जिला प्रशासन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी तहसीलों में आधार नामांकन कैम्प लगाएं जा रहे हैं। अभियान के तहत दूसरे चरण में 25 से 29 अगस्त तक विभिन्न शासकीय विद्यालयों में कैम्प आयोजित किए जाएंगे। सितंबर माह में 1 से 6 सितंबर तथा 8 से 12 सितंबर तक आगामी चरणों का आयोजन होगा।

दूसरे चरण में सनावद की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसरावद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलझोपा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकडोल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईटावदी, कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेगांव में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। MPSEDC द्वारा संचालित इन कैम्प में विद्यार्थियों के लिए आधार नामांकन और अपडेशन की व्यवस्था की गई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *