ad
best news portal development company in india

पुलिस थाना बड़वानी में जप्त दो पहिया वाहन हेतु उद्घोषणा का हुआ प्रकाशन

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बड़वानी पुलिस थाना बड़वानी में धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त 18 दो पहिया वाहन विभिन्न कंपनियों के जर्जर एवं कबाड़ हालत ने थाना प्रांगण बड़वानी में रखे हुए हैं। थाना प्रभारी बड़वानी द्वारा जप्तशुदा वाहन एवं लावारिस सामान धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत निराकरण हेतु प्रकरण एसडीएम कार्यालय बड़वानी में प्रस्तुत किए गए है।

बड़वानी एसडीएम भूपेन्द्र रावत द्वारा पुलिस थाना बड़वानी प्रांगण में 18 मोटर सायकिल के संबंध में उद्घोषणा का प्रकाशन किया जा रहा है। प्रकाशन के 6 माह के अंदर 21 फरवरी 2026 तक वाहन मालिक अपने हक के संबंध में मूल दस्तावेजों के प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होकर अपना स्वामित्व अधिकार प्रस्तुत करे। नियत तिथि तक उपस्थित न होने पर उक्त अवधि पश्चात् निलामी की कार्यवाही की जावेगी। नियत तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जावेगा। जप्त वाहन की जानकारी हेतु थाना बड़वानी से संपर्क किया जा सकता है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *