ad
best news portal development company in india

आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यान्वयन के लिए संस्थागत तैयारियां पूर्ण

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

  • अभियान का ओरिएंटेशन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में हुआ आयोजित,
  • ट्राइबल विलेज विज़न 2030 की योजना होगी तैयार।

खरगोन । आदि कर्मयोगी अभियान का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आज कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ। अभियान को जिले में लागू करने के लिए व्यापक संस्थागत तैयारियां की गई है। सहानुभूति, नवाचार और उत्तरदायित्व के साथ जनजातीय सेवा के संचालन के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला स्तर पर 7 मास्टर ट्रेनर्स को नामांकित किया गया है, जिन्हें अभियान के अंतर्गत चेंज चैंपियन कहा जाएगा। ये चेंज चैंपियन स्वास्थ्य, जनजातिय कार्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामीण विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी होंगे। इसी प्रकार से प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 5 मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। चेंज चैंपियंस का 23 से 26 अगस्त तक भोपाल में प्रशिक्षण प्रस्तावित है। आगामी दिनों में जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सभी उपस्थित चेंज चैंपियंस को अभियान के बैच पहनाकर अभियान का आधिकारिक शुभारंभ किया।

अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर आदि सहयोगी, आदि कर्मयोगी और आदि साथी की नियुक्तियां की जाएगी। पंचायत स्तर पर शिक्षक अथवा पेसा मोबिलाइजर आदि सहयोगी होंगे; सचिव, रोजगार सहायक अथवा शिक्षक आदि कर्मयोगी होंगे तथा गांव का राजनीतिक रूप से सक्रिय कोई एक व्यक्ति आदि साथी होगा। प्रत्येक गांव के पंचायत भवन अथवा सामुदायिक भवन में आदिसेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां सभी विभागों की संपर्क सूची, योजनाओं की जानकारी और शिकायतों का निवारण प्राप्त हो सकेगा।

अभियान के अंतर्गत ट्राइबल विलेज विज़न 2030 की योजना तैयार की जाएगी, जिसमें ग्रामवासी जनजातीय समुदाय को सशक्त करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अभियान के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने और प्रभावी प्रचार प्रसार के लिए भी अधिकारी नामांकित किए गए हैं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग इकबाल आदिल, जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े, जिला परियोजना समन्वयक खैमराज सेन, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *