ad
best news portal development company in india

एशिया-कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, सूर्यकुमार यादव बने टीम-इंडिया के कप्तान…

SHARE:

शेख़ नसीम : मुंबई / अगले महीने यूएई में शुरू हो रहे एशिया-कप 2025 में भाग लेने के लिए आज बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने टीम-इंडिया के 15 सदस्यीय नामो का ऐलान कर दिया है सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकी उपकप्तान इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को बनाया गया है अनुभवी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नही दी गई है। यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को स्टैंड-बाय में रखा गया है।

9 सितम्बर से एशिया-कप क्रिकेट का आगाज़ हो रहा है इस टूर्नामेंट में ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान, और ग्रुप-B में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हाँगकाँग की टीमो को रखा गया है एशिया-कप में अभी तक 16 संस्करण हो चुके है जिसमे भारत ने सबसे ज़्यादा 8 बार खिताब जीता है इसी तरह श्रीलंका ने 6 बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया है वही पाकिस्तान 2 बार एशिया-कप जीतने में कामयाब रहा है।

15 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है। सूर्यकुमार यादव (कप्तान) शुभमन गिल (उपकप्तान) अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,

स्टैंड-बॉय खिलाड़ी। यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, रेयान पराग, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा,

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *