जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
🇮🇳 🇮🇳”हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत खरगोन पुलिस के द्वारा बाइक पर व हाथों में तिरंगा लेकर जन जागरूकता हेतु निकाली गयी तिरंगा रैली 🇮🇳 🇮🇳
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने शहर की जनता से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की,
नागरिकों में देश के गौरव तिरंगे के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से, सड़कों पर तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चे व पुलिसकर्मी,
खरगोन शहर में पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली, पुलिस लाइन खरगोन में पुलिसकर्मी व उनके परिवार जनो को वितरित किया गया राष्ट्रध्वज तिरंगा,
जिले के थानों पर भी जन सहयोग से आयोजित किये गये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम।
खरगोन। हमारे देश की आजादी महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देश भर में हर घर पर फहराया जाए और स्वतंत्रता का ये महा पर्व स्वच्छता का भी पर्व बनें इसी को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडने और उन्हें देश की आजादी व स्वच्छता का महत्व इसके बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” का आयोजन 11 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है ।
उक्त निर्देशों के पालन में खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के द्वारा जिले के समस्त थानों पर भी विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अभियान में सहभागी बनने के लिए निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक को खरगोन शहर में भव्य बाइक रैली निकाली गयी जो पुलिस लाइन खरगोन से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी, पुलिस लाइन खरगोन में पुलिसकर्मी व उनके परिवार जनो को राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरित किया गया, महेश्वर में नर्मदा नदी घाट पर तिरंगा रैली निकाली गयी, बडवाह में पुलिसकर्मियों, सीआईएसएस के जवानों व नागरिको ने तिरंगे के साथ पैदल मार्च व बाइक रैली निकाली गयी, सनावद, मैनगाँव, बलकवाडा में तिरंगा बाइक रैली निकली , बरुड व भगवानपुरा कस्बे में विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगा पैदल रैली निकाली गयी साथ ही जिले के अन्य थानों पर भी “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत पुलिस के द्वारा छात्रों एवं आम जन की भागीदारी से अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगो को तिंरगा वितरित कर लोगों से आह्वान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं ।






