जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के अंतर्गत नगर परिषद मंडलेश्वर द्वारा 11 को सुबह 10 बजे नगर परिषद कार्यालय से स्कूली बच्चों ने राष्ट्रध्वज हाथ में थाम कर तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्वेता शुक्ला, तहसीलदार कैलाश सस्त्या, थाना प्रभारी दीपक यादव, सीएमओ संजय रावल, मंडल अध्यक्ष डॉ देवेंद्र पाटीदार, उप यंत्री आरती मंडलोई, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ बसंत वर्मा, प्राचार्य जेके सोनी, एसएस डावर ने भी तिरंगा थाम कर कदमताल की।तिरंगा यात्रा सब्जी मार्केट से होते हुए डाक घर, बस स्टैंड, एमजी रोड, झंडा चौक वाचनालय, स्कूल मैदान होकर वापस बस स्टैंड पहुंची।
जहां नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे द्वारा स्कूली बच्चों और गणमान्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकंवर तारा स्कूल, संदीपनी स्कूल एक्सलेंट एकेडमी के विद्यार्थी शिक्षक दिलीप खेडेकर, दीपक चौबे, अजित सिंह चौहान, एनसीसी अधिकारी राकेश बरिया, मुश्ताक पठान, अरुणा चौहान, शबनम खान, नगर परिषद के पार्षद कमलेश भार्गव, साबीर पठान, अनिल वर्मा, इमरान कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्मदत्त चोहान, जगदीश केवट ,मुन्ना तवर, संदीप हिरवे, रत्नदीप मोयदे सहित नगर परिषद स्टाफ और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।






