ad
best news portal development company in india

वोट चोरी के आरोप के चलते विपक्ष ने किया मोदी-सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन…

SHARE:

शेख़ नसीम : नई दिल्ली / वोट चोरी के आरोप के चलते पूरे देश मे सियासत गर्म हो गई है इसी कड़ी में आज सम्पूर्ण विपक्ष ने मोदी-सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन पैदल-मार्च निकाला इस प्रदर्शन में राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, मलिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, डिम्पल यादव समेत विपक्ष के सभी सांसद उपस्थित थे संसद से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल-मार्च को पुलिस ने बीच मे ही रोक दिया इस दौरान पुलिस ने राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, अखिलेश यादव, डिम्पल यादव सहित कई सांसदों को गिरफ्तार कर लिया था जिनको 2 घण्टे बाद रिहा कर दिया गया गिरफ्तारी के दौरान प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव ने नारे लगाते हुए कहा “वोट चोर, गद्दी छोड़”, और “मोदी जब-जब डरता है पुलिस को आगे करता है” जैसे नारे लगाए पैदल मार्च के दौरान राहुल गाँधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा ये लड़ाई एक इंसान-एक वोट की है वही प्रियंका गांधी ने कहा मोदी सरकार डरी हुई है और कायर है विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान दो महिला सांसद बेहोश हो गई थी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *