किराडिया पेट्रोल पंप पर हेलमेट के लिए ₹10 रूपये दो नहीं तो नहीं मिलेगा पेट्रोल
धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाता किराडिया का भारत पेट्रोलियम पंप
डेहरी// धार जिले में हाल ही में धार कलेक्टर के द्वारा इंदौर की ही तर्ज पर हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं का आदेश दिया गया मगर इस आदेश को क्या वास्तव में पंप संचालक मान रहे या फिर उस आदेश के बाद गरीबों के जेब पर फिर डाका डालने का नया तरीका शुरू हो गया आप को बताते है कि जब से धार कलेक्टर ने आदेश जारी किए तब से सभी पेट्रोल पंप संचालक हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं का गीत तो गा रहे है मगर कुछ पेट्रोल पंप संचालक को एक नया बिजनेस मिल गया है ऐसा इसलिए कह रहे क्योंकि धार जिले के गंधवानी तहसील अंतर्गत ग्राम झीकरी बलवारी में भारत पेट्रोलियम पंप के संचालक द्वारा आदिवासी किसानों ओर मजदूरों के साथ नया बिजनेस शुरू कर दिया पेट्रोल भराने तक हेलमेट लगाने के 10 रुपए ऐंठने लगे है पेट्रोल पंप संचालक द्वारा अपनी बाउंड्री वाल पर तीन हेलमेट रखकर 10 रुपए प्रति बाइक के हिसाब से पैसे लेकर गरीब जनता के साथ लूटने का काम शुरू कर दिया यह पेट्रोल पंप गंधवानी रोड पर स्थित है अगर इसे जल्द संज्ञान में लेकर कार्यवाही नहीं की गई तो गरीबों के जेब पर फिर से डाका डालने वाला सिस्टम क्षेत्र में शुरू हो जाएगा
ओर गरीब जनता के साथ लुट का नया तरीका भी अब देखना होगा कि आखिर इस खबर के बाद जिला कलेक्टर क्या संज्ञान लेते हे






