ad
best news portal development company in india

स्वैच्छिकता स्वालंबन हेतु एक पेड़ मां के नाम सिद्ध आदि शक्ती माता मंदिर पहाड़ी पर पिपल्याबावड़ी में वृहद वृक्षारोपण

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। जन अभियान परिषद भगवानपुरा में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्ज़ा प्राप्त मोहन नागर द्वारा बताया गया कि हमारे पूर्वजों ने सदियों से वृक्षों को देव तुल्य माना है, उनकी पूजा करते थे। हर पौधे का प्रकृति में अपना महत्व होता है। पूर्वजों ने प्रमुख वृक्षों को पूजने की तिथियां भी निर्धारित की हैं। वे जानते थे कि इन्हें काटने से क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। लेकिन समय के साथ पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इस संकट से पूरी दुनिया त्रस्त है। ऐसे में सरकार द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें जन अभियान परिषद ने भागीदारी कर पिपल्याबावड़ी पहाड़ी पर पाँच हज़ार पौधे स्वयं की नर्सरी से तैयार कर रोपित किए गए। आज का आयोजन भी इसी कड़ी का हिस्सा है। सखियों को पौधे भेंट किए गए।


परिषद के जिला समन्वयक विजय शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज सदा से प्रकृति पूजक रहा है। आज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियान से जुड़ना गौरव की बात है। परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े ने संचालन कर, अतिथियों का आभार प्रकट किया। पहाड़ पर अतिथियों द्वारा कई प्रकार के पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर भगवानपुरा के जनप्रतिनिधिगण, ग्राम सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता, नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति, परामर्शदाता, छात्र-छात्राएं, ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *