कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार 30 जुलाई 2025 को तहसीलदार झाबुआ के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से झाबुआ नगर की होटलों की जांच कर कार्यवाही की गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया गया कि आज मुख्य रूप से राजगढ़ नाका स्थित होटल अशोका, आजाद चौक स्थित रूप श्री स्वीट्स एवं बस स्टैंड स्थित होटल बालाजी से मिठाई, नमकीन, बेसन के लड्डू एवं अन्य खाद्य सामग्री के कुल 05 नमूने जांच में लिए गए हैं। जांच में लिए गए नमूनों को भोपाल स्थित परीक्षण प्रयोगशाला में जाँच हेतु भेजा जा रहा है। जांच के संयुक्त दल में तहसीलदार झाबुआ श्री सुनील कुमार डावर एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया गया कि आज नगर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न होटल एवं मिठाई दुकानों की जांच की गई है। यह अभियान लगातार रक्षाबंधन तक जारी रहेगा।
इसके अतिरिक्त भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में जिले में फलों को पकाने में प्रयुक्त केमिकल के मानक होने की भी जांच की गई है जिसमें 29 जुलाई 2025 को जिले के पेटलावद क्षेत्र में फलों के गोदामों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी गोदाम मान्यता प्राप्त रायिपनिंग एजेंट का उपयोग करते पाए गए। आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी जांच जारी रहेगी।






