ad
best news portal development company in india

जिले में प्रदेश की मूल गौवशीय नस्ल एवं भारतीय नस्ल की दुधारू पशुओं की प्रतियोगिता में विजेता पशुपालकों को पुरस्कार वितरण किया

SHARE:

धार, ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


धार मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग गोपाल द्वारा आयोजित प्रदेश की मूल गौवशीय नस्ल एवं भारतीय नस्ल की दुधारू पशुओं की प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के प्रदेश की मुल गौवशीय नस्ल की दुधारू गाय का प्रथम पुरस्कार विकासखंड निसरपुर के श्री प्रदीप रामेश्वर पाटीदार, द्वितिय पुरस्कार विकासखंड कुक्षी के श्री प्रकाश हीरालाल भायल एवं तृतीय पुरस्कार विकासखंड धरमपुरी के श्री जितेन्द्र राधेश्याम को मिला।

इसी प्रकार भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय का प्रथम पुरस्कार विकासखंड धार के श्री मोहनसिंह रतनसिंह, द्वितिय पुरस्कार विकासखंड निसरपुर के श्री कपिल किशोर दीक्षित एवं तृतीय पुरस्कार विकासखंड मनावर के श्री नरेश कैलाश धनगर को शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र धार में उप संचालक पशुपालन चिकित्सा सेवाएं डॉ. राकेशसिंह सिसोदिया एवं उप संचालक कृषि विज्ञान केन्द्र धार द्वारा पुरस्कार वितरण किये गये। साथ ही उप संचालक द्वारा 100 पौधे पशु मालिकों को वितरण करते हुए विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया एवं 50 पौधे कृषि विज्ञान केन्द्र धार में लगाये गये।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *