धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
- सिर्फ कुक्षी थाने की ही 45,745 लीटर शराब कीमती 1,करोड़ 28, लाख 48हजार,830 रुपए की नष्ट की गई
कलेक्टर जिला धार श्री प्रियंक मिश्र ने जिले के विभिन्न थानों में जप्त शराब को राजसात के उपरांत नष्ट करने के लिए निर्देशित किया था । Dig/एसपी श्री मनोज कुमार सिंह ने भी सभी sdop एवं थाना प्रभारी को विशेष रुचि लेकर शीघ्र अति शीघ्र शराब नष्ट करने के लिए निर्देशित कियाथा।एसडीएम कुक्षी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी जिसमें सहायक आबकारी आयुक्त संबंधित थाना प्रभारी, एवं आबकारी व्रत कुक्षी उप निरीक्षक को सदस्य बनाया गया था। जो आज एसडीएम कुक्षी श्री विशाल धाकड़ , sdop कुक्षी श्री सुनील गुप्ता, टी आई कुक्षी राजेश यादव, टी आई बाग कैलाश चौहान, टी आई टांडा संजय रावत, थाना प्रभारी डही दिलीप तड़ेवला, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार,आबकारी उप निरीक्षक, एकता सोनकर प्रीतिबाला नरगावे की उपस्थिति में कुक्षी अनुभाग के चार थाने कुक्षी ,बाग एवं ,टांडा डही के 16 प्रकरणों में कुल 51,646 लीटर देशी विदेशी मदिरा कीमती करीब 1 करोड़ 39 लाख,2 हजार 830रुपए की नष्ट की गई l






