ad
best news portal development company in india

भगवानपुरा में युवा संवाद का हुआ आयोजन

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपपालन अधिकारी आकाश सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय खरगोन द्वारा स्वामी विवेकांनद युवा शक्ति मिशन अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत भगवानपुरा के युवाओं से युवा संवाद स्थापित किये जाने हेतु युवाओं को कॅरियर परामर्श, रोजगार के अवसर, QUEST (गुणवत्ता, उपयोगिता, दक्षता, स्थिरता, समयबद्धता) के विचारों एवं नेतृत्व को बढाने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा में युवा संवाद का आयोजन 25 जुलाई को किया गया। युवा संवाद में एस.एस. जाधव, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा एवं आंनद टेकाडे़ विषय विशेषज्ञ द्वारा युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए विषय चयन पर मार्गदर्शन दिया गया।

    पॉलीटेक्निक कॉलेज के  राजेन्द्र चौहान द्वारा तकनीकी शिक्षा के अवसरों, आईटीआई के सुश्री दलाल एवं सुश्री जमरे द्वारा कौशल विकास के प्रशिक्षणों/अवसरों, शासकीय कॉलेज भगवानपुरा के विवेक दुबे एवं सुश्री पाण्डेय द्वारा अंग्रेजी की अनिवार्यता तथा एनईपी 2020, रोजगार विभाग के राजपाल सिंह द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों जैसे विभिन्न विषयों पर युवाओं को मार्गदर्शित कर युवा संवाद स्थापित किया गया। युवा संवाद में युवाओं द्वारा भी विषय विशेषज्ञों से अपने कॅरियर से संबंधित प्रश्न किये जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई