जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पर किया अवैध गांजे की तस्करी करने पर प्रकरण पंजीबद्ध, अवैध गांजे की तस्करी करते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलो 880 ग्राम गाँजा कीमत लगभग 18,800/- रुपये को किया जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरुध्द लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर चौकी हेलापडावा पर अवैध मादक पदार्थ गांजे का परिवहन एवं तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 23.07.25 को चौकी हेलापडावा पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, धूपा फाटे के पास बस के आने का इन्तजार कर रहा है जिसके पास एक सफ़ेद रंग की बोरी है जिसमे गांजा भरा हो सकता है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गेहलोद सेमलिया एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश गहलोत के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर तत्काल पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा धूपा फाटे के पास मुखबिर के बताये हुलिए के व्यक्ति की तलाश की गयी जिसमे एक व्यक्ति सफ़ेद रंग की बोरी लिए खड़ा दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कालु निवासी सरपंच फाल्या पलोना चैनपुर का होना बताया । कालु के पास मिली बोरी को चेक करने पर उसमे पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के होने का पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया ।
पुलिस ने मौके पर आरोपी कालु पिता सोमारिया अलावे उम्र 32 वर्ष निवासी सरपंच फाल्या पलोना चैनपुर के कब्जे से कुल 01 किलो 880 ग्राम गांजा कीमत लगभग 18,800/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 261/25 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गेहलोद सेमलिया एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश गहलोत के नेतृत्व में सउनि चन्द्रकांत महाजन, आरक्षक राहुल, आर धर्मेन्द्र, आरक्षक शशांक, आरक्षक राहुल कटोरिया, सैनिक वेरसिंह का विशेष योगदान रहा ।






