ad
best news portal development company in india

फ्रॉड मामले में कुक्षी ज्वेलरी शॉप वाले पर मामला दर्ज आरोपी फरार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
फरियादी महेश पाटीदार से सोने के आभुषण बनाने के नाम पर नगद राशी 7,41,000
कुक्षीअक्षरी सात लाख इक्तालिस हजार रूपये व फरियादी के अलावा कई लोगो से सोने के आभुषण बनाने के नाम पर धोखाधडी कर फरार होने वाले आरोपीगण शैलेष जैन व मनन जैन ओ.डी.सी/ मधुकर ज्वेलर के खिलाफ कुक्षी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपीयों की तलाश की जा रही है”

नाम आरोपीगण

1.ओ.डी.सी. ज्वेलर्स / मधुकर ज्वेलर्स कुक्षी के मालिक शैलेष कुमार पिता प्रकाशचन्द्र चौधरी

  1. मनन चौधरी जैन निवासी कुक्षी जिला धार

दिनांक 09.07.2025 को फरियादी महेश पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी सुसारी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि अनावेदक ओ.डी.सी. ज्वेलर्स / मधुकर ज्वेलर्स कुक्षी के मालिक शैलेष कुमार पिता प्रकाशचन्द्र चौधरी एवं मनन चौधरी जैन निवासी कुक्षी के द्वारा फरियादी व अन्य आवेदक जितेन्द्र पिता शंकर पाटीदार निवासी खरगोन, ताराचंद पिता सातिया अलंसे निवासी बडवानी व सावित्रीबाई पति सुखदेव कुमावत निवासी कोठडा बसाहट निसरपुर, वेस्ता पिता गुलाब निवासी गिरवान्या कुक्षी, गोपाल पिता जगदीश मालवीया निवासी गंधवानी, मिश्रादेवी पति दिनेश राठोड निवासी गंधवानी व अन्य कई लोगो के साथ सोने के आभुषण बनाने का झांसा देकर फरियादी से नगद राशि 7,41,000/-अक्षरी सात लाख इक्तालिस हजार रूपये एवं अन्य आवेदको से भी सोने के आभुषण बनाने का झाँसा देकर धोखाधडी कर रुपये हडप कर अपनी ज्वेलर्स की दुकान पर ताला लगाकर आरोपीगण फरार हो गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीगणो के विरुध्द थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 324/2025 धारा 316(2), 316(5),

318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी फरार है

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई