जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। जिला कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा एवं पुलिस व प्रशासन टीम के द्वारा सयुंक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया, थाना परिसर मैंनगाँव व एकलव्य विद्यालय मे 650 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 09 जुलाई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेनगांव एवं मेनगांव थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने स्कूली बच्चों , अधिकारियों व शिक्षकों के साथ पौधारोपण किया । एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय एवं फलदार 500 से अधिक पौधे रौपे गए । इसके साथ ही मेनगांव थाना परिसर में 150 से अधिक पौधे रौपे गए ।






