ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पूर्व आपसी विवाद होने से फरियादी के घर गए थे मारपीट करने,
पुलिस ने किया 01 आरोपी को गिरफ्तार,
बीचबचाव करने आए फरियादी के बड़े पापा को लगा आरोपियों के द्वारा पत्थर इलाज के दौरान मौत।

खरगोन। दिनांक 05.07.2025 को थाना बलकवाडा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम सुर्वा के रहने वाले रामु पिता खुमसिंह एवं ओंकार पिता रमेश ने फरियादी के घर के सामने ग्राम सिनगुन बैडीपुरा आए एवं पुरानी बात को लेकर लड़ाई करने के लिए फरियादी को घर से बहार निकालने के लिए गाली,गलोच करने लगे ।

विवाद होता देख फरियादी और उसके पास रहने वाले परिवारजन घर से बाहर आए आरोपियों के द्वारा फरियादी के घर पर पत्थर मारे बीच बचाव करने आए फरियादी के बडे पापा कैलाश को सिर मे पत्थर लगने से उन्हे सिर मे चोट लगी यह देख कर रामु पिता खुमसिंह एवं ओंकार पिता रमेश मौके से भाग गए । फरियादी के बडे पापा कैलाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन लेकर आए, इलाज के दौरान फरियादी के बडे पापा कैलाश की मृत्यु हो गई । प्राप्त सूचना पर थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 103,296 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में थाना बलकवाडा से पुलिस टीम का गठन किया जाकर उक्त हत्या की घटना मे शामिल आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा हत्या की घटना मे शामिल आरोपीयो की गिरफ़्तारी के लिए उनके मिलने वाले संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा ओंकार पिता रमेश पचावे उम्र 20 साल निवासी स्कूल के पास ग्राम सर्वा थाना बलकवाडा को गिरफ्तार किया गया, एवं घटना मे शामिल रामु पिता खुमसिंह को भी पुलिस द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में उनि पप्पू मोर्य, प्र आर.रामेश्वर पांडेय, आर . जितेंद्र बघेल, आर. महेंद्र ठाकुर, आर.धर्मेंद्र सोलंकी, आर. राकेश चोहान, आर . तिलक खरते एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई