ad
best news portal development company in india

पी एम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, धार में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

SHARE:

धार, ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) भारत सरकार के अधीनस्थ आवासीय विद्यालय पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, मूलथान, जिला धार में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसम्बर, 2025 को जिले के 13 विकास खंडों में होगी। परीक्षा में भाग लेने हेतु विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक भर सकते है। प्राचार्य पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, मूलथान ने बताया कि इस परीक्षा हेतु वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते है जो धार जिले के किसी शासकीय, अर्द्धशासकीय या शासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में सत्र 2025-26 में अध्ययनरत हो तथा पालक इसी जिले के निवासी हो। बच्चे का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए। इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।एकलव्य आदर्श आवासीय वि‌द्यालय कुक्षी में 11वीं कॉमर्स अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश हेतु 7 जुलाई तक उपस्थित हो सकेंगे धार 6 जुलाई 2025 । प्राचार्य एकलव्य आदर्श विदयालयएकलव्य आदर्श आवासीय वि‌द्यालय कुक्षी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 11वीं कॉमर्स अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश हेतु केवल अनुसूचित जनजाति की छात्राएं ही पात्र हैं। प्रवेश हेतु इच्छुक अनुसूचित जनजाति की छात्राएं आवश्यक दस्तावेज लेकर 8 जुलाई तक अपने अभिभावक के साथ उपस्थित हो सकते हैं। प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर होगा एवं कक्षा दसवी सीबीएसई उत्तीर्ण छात्राओ को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजः- प्रोफाइल पंजीयन, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, 10 वी उत्तीर्ण की अंकसूची, छात्रा का आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पिता-माता का आधार कार्ड, समग्र आईडी, छात्रा का बैंक खाता पासबुक, माता-पिता की फोटो आदि लेकर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्था में कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई