- पाप कर्मो का नाश ही जीवन को सुखी बनायेगा-साध्वी श्री लब्धीनिधि श्रीजी…
धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी साध्वी लब्धीनिधि श्रीजी म.सा. आदि 4 ठाणा का आत्मउजास चातुर्मास 2025 का मंगल प्रवेश श्री सौधर्म वृहतपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, राज राजेंद्र सूरी नवयुवक परिषद, तरुण परिषद, महावीर परिषद,महिला परिषद, बहु मंडल, बालिका मंडल के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।
समाज रत्न, श्रीसंघ अध्यक्ष श्री मनोहर लाल पौराणिक ने बताया की साध्वी श्री लब्धीनिधि श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 का आत्मउजास चातुर्मास 2025 का भव्य चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश श्री सौधर्म वृहतपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ कुक्षी की अगवानी में हुआ।
भव्य चातुर्मासीक नगर प्रवेश पर सैकड़ों गुरूभक्त ने शोभायात्रा मे चातुर्मासीक प्रवेश की शोभा बढाई।
पुरे रास्ते में गुरूवर्या भक्तों ने अपनी गुरूवर्या को जयकारों के साथ पलक पावड़े बिछाकर नगर प्रवेश कराया। गुरूभक्ति का ऐसा अनुठा संगम नगर कुक्षी में देखने को मिला। शोभायात्रा में सभी पुरुष सफेद वस्त्र एवं बहने अपने-अपने मण्डल के परिधान में शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज के साथ बेंड बाजे व ढ़ोल चल रहे थे।
बहने हाथ में लहराती धर्म ध्वजाएं, मंगल ध्वनियों का वादन करते बैण्ड वादक और गुरूवर्या श्री के पीछे-पीछे चलते गुरू महिमा का गुणगान करते, जिनशासन की जय-जयकार करते भक्तजन, बच्चे बैंड की धुन एवं ढ़ोल की थाप पर गुरूभक्त युवा वर्ग जगह-जगह पर झूम रहे थे।
शोभायात्रा का जगह-जगह पर गहुली कर तोरण द्वार लगा कर स्वागत किया गया इसी कडी मेें समाज जनो ने नगर के पांच जैन मंदिर जी के दर्शन का लाभ लिया। चातुर्मासिक प्रवेश को लेकर नगरवासियों में अपने गुरू के प्रति जबरदस्त उत्साह का माहौल नजर आ रहा था। शोभायात्रा का दृश्य अद्भूत नजर आ रहा था। सम्पूर्ण नगर में तोरणद्वार, र्होडिंग, बैनरों से सजा हुआ नजर आ रहा था। चातुर्मास प्रवेश की शोभायात्रा नगर के विजय स्तम्भ चौराहे से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई चातुर्मास स्थल पहुंची। जहां पर गुरूवर्याश्री का सामैया के साथ स्वागत किया गया। नगर प्रवेश की शोभायात्रा चातुर्मास स्थल पहुंचने के बाद धर्मसभा, गुरुवंदन एवं मंगलाचरण से प्रारंभ हुई। दीप प्रज्वलन किया गया।
1 दिन पूर्व गुरुवार को शाम 5 बजे साध्वीजी का तीर्थंराज श्री तालनपुर जी तीर्थ से विहार प्रारम्भ हो गया था जो नगर के आनंदगंज मंडी मे प्रवेश हुआ!






