धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
लोक निर्माण विभाग धार ने चलाया वृक्षारोपण महाअभियान, 1300 पौधे किए गए रोपित
धार, 1 जुलाई।
हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग धार संभाग द्वारा आज वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत कुल 1300 पौधों का रोपण किया गया। यह वृक्षारोपण सड़कों के किनारे, रेस्ट हाउस परिसरों और विभागीय कार्यालयों में किया गया।
इस अभियान का शुभारंभ नागदा-करोद-बरमंडल मार्ग पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के करकमलों द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। मंत्री श्रीमती ठाकुर ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में लोक निर्माण विभाग की यह पहल अनुकरणीय है।
इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभाग द्वारा लगाए गए पौधों में नीम, पीपल, आम, गुलमोहर, करंज जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी और छायादार प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई।
लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री बबीता सोनेकर ने बताया कि यह महाअभियान केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनके पोषण की भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे ये पौधे भविष्य में बड़े होकर पर्यावरण के लिए उपयोगी बन सकें।
इस अभियान से जनजागृति का वातावरण भी बना और स्थानीय लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत हुई। विभाग ने संकल्प लिया है कि आगामी दिनों में भी इस तरह के वृक्षारोपण कार्यक्रम सतत रूप से आयोजित किए जाएंगे।
लेवल-1 अधिकारी सी.एम. हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश
धार एक जुलाई 2025/ सी.एम. हेल्पलाईन शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता का विषय है, जिसके अतर्गत आम नागरिक अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचा सकता है एवं उसका निराकरण निश्चित समय-सीमा में होने की अपेक्षा करता है। मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में प्रतिमाह समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं इस संबंध में प्राप्त सभी शिकायतों/प्रकरणों में लेवल-1 अधिकारी द्वारा कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश हैं।
इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने समस्त लेवल-1 अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देष दिए है। जिले में लंबित शिकायतों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही हैं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को अपनी कार्यक्षेत्र अंतर्गत शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
अर्न्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
धार, एक जुलाई 2025/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार में मंगलवार को अर्न्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत बैंक प्रशासक एवं उपायुक्त सहकारिता सुश्री वर्षा श्रीवास की अध्यक्षता एवं बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.के.रायकवार की उपस्थिति में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम मुख्यालय परिसर धार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिसर में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अंतर्गत पौधारोपण किया गया एवं परिसर में सहकारिता ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को भी आगामी मानसून सीजन में पौधारोपण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती ममता शुक्ला स्थापना अधिकारी, श्री सौरव सिंह समकारिया विपणन अधिकारी, श्री विकास लाड लेखा कक्ष प्रभारी, श्री अंकित परमार योजना एवं विकास कक्ष प्रभारी, श्री संजय लुहाडिया प्रभारी शाखा प्रबंधक मुख्यालय शाखा धार एवं श्री तेजप्रताप सिंह सिविल उपंयत्री सहित शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।






