भोपाल / लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है और इसके साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष का ऐलान हो चुका है बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को मध्यप्रदेश भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है प्रदेश संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जैसे ही इशारा किया वैसे ही सीएम यादव हेमंत खंडेलवाल को मंच पर लेकर आये मुख्यमंत्री मोहन यादव विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रतावक बने मध्यप्रदेश के चुनावी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पर्यवेक्षक सरोज पांडे और निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर के सामने हेमंत खंडेलवाल ने फार्म भरा।
मंच पर पहली पंक्ति में वीरेंद्र कुमार खटीक और गोपाल भार्गव के बीच मे हेमंत खंडेलवाल बैठे।हेमंत खंडेलवाल 2008-9 में पिता विजय खंडेलवाल के निधन के बाद हुए उपचुनाव में बैतूल से सांसद चुने गए 2013 में बैतूल से विधायक चुने गए इसी तरह 2018 और 23 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हेमंत खंडेलवाल विधायक चुने गए इसी के साथ बैतूल भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा कोषाध्यक्ष भी रह चुके है वर्तमान में हेमंत खंडेलवाल कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष है।






