ad
best news portal development company in india

विद्यार्थियों के प्रोटोटाइप/मॉडल की जिला स्तरीय प्रदर्शनी का समापन

SHARE:

धार,ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार विद्यार्थियों के प्रोटोटाइप/मॉडल की जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 27 एवं 28 जून को होटल JMD पैलेस त्रिमूर्ति नगर धार में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं श्री चंचल पाटीदार के करकमलों द्वारा किया गया। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में धार, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के कुल 159 चयनित अवार्डी विद्यार्थियों द्वारा अपने प्रोटोटाइप/मॉडल उक्त प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गए। निर्णायक मंडल के सदस्य इंजी. श्री सुमित रघुवंशी, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगीकी विभाग, डॉ. लक्ष्मी बघेल, सहायक प्राध्यापक शासकीय पीजी कॉलेज धार, डॉ. राजीव गुर्दे, व्यख्याता शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धार द्वारा कुल 9 प्रोटोटाइप का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी हेतु किया गया। इसके पश्चात् शनिवार को कार्यक्रम का समापन जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण देवड़ा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलेंद्र त्रिवेदी एवं डॉ नवीन राठौर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मण देवड़ा जिला शिक्षा अधिकारी जिला धार, श्री दिनेश दुबे प्राचार्य शासकीय उमावि संदला, श्री राजेश पाटीदार विज्ञान अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धार, श्री नीतिश सिंह राठौर कार्यक्रम नोडल अधिकारी, श्री सुफल तिवारी कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई