ad
best news portal development company in india

ग्रामीणों ने लगाया था रास्ता बंद करने का आरोप

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा निजी सम्पत्ति पर बनी बाउंड्रिवाल को तोड़ बनाया गया अस्थाई मार्ग।

खरगोन। जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर ग्राम गोगावां के दयालपुरा मार्ग को जाने वाले प्रधानमंत्री सड़क योजना में बने मार्ग पर स्थित एक निजी मकान की बाउंड्रीवाल को तोड़ कर एसडीएम खरगोन एवं तहसीलदार गोगावां द्वारा दल बल सहित पहुच कर अस्थायी मार्ग बनाया गया है । निजी भूखंड मालिक द्वारा रास्ता रोकने की शिकायत लेकर कुछ ग्रामीण पिछले दिनों खरगोन कलेक्टर कार्यालय पहुँचे थे, किंतु कलेक्टर महोदया के नही होने पर एसडीएम को आवेदन देकर शिकायत की गई थी । इस शिकायत को लेकर तहसीलदार द्वारा भूमिस्वामी को नोटिस दिया गया ,जिसके जवाब में भूस्वामी द्वारा सिविल न्यायालय खरगोन का लेख जिसमें भूस्वामी के पक्ष में हुए फैसले के दस्तावेज पेश किए गए थे,वही ग्रामीण जन की शिकायत के उपरांत स्थानीय तहसीलदार द्वारा 28 मई 2025 को मौका निरीक्षण कर , भूस्वामी को सही ठहराया जाकर शासकीय रास्ता निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल के पिछले वाले भाग में होना बताया गया जो कि मौजूद है , परंतु आज अचानक एसडीएम,तहसीलदार का अमला दल बल व दो जेसीबी लेकर भूखंड पर पहुँच गया जहाँ भूस्वामी उपस्थित नही थे । उसके बाद भी एसडीएम व तहसीलदार द्वारा बिना किसी सूचना के दीवार को तुड़वा दिया गया । भूस्वामी लाखन सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि यह सम्पूर्ण कार्यवाही एकपक्षीय होकर इरादतन राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हेतु दबाव बनवाकर मेरी निजी भूमि से रास्ता खुलवाया गया है, मेरे पक्ष में 2023 में इसी भूमि के संबंध में सिविल न्यायालय द्वारा डिक्री की गई थी ,पिछले दिनों इसी प्रकार की एक शिकायत के संबंध में तहसीलदार द्वारा मेरी भूमि को निजी भूमि बताते हुए मेरे पक्ष में कलेक्टर महोदय को टी एल से शिकायत विलोपित करने हेतु लिखा है।मुझे आज की गई कार्यवाही के संबंध में कोई सूचना नही दी गयी। वही
गोगावां तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर द्वारा बताया गया कि जनता की शिकायत पर खरगोन कलेक्टर द्वारा टी एल बैठक में आवेदन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था ,जिस पर कार्यवाही करते हुए अस्थाई रूप से जनता की सुविधा हेतु निर्मित बाउंड्रीवाल तुड़वाकर मार्ग खुलवाया गया है। पूरे प्रकरण में दोनों पक्षो को सुनकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई