ad
best news portal development company in india

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। 15 जुलाई तक लक्ष्य पूर्ति न होने की स्थिति में होगी विभागीय जांच की कार्यवाही।
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज,परियोजना अधिकारी एवं समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल द्वारा विभागीय योजनाओं की सेक्टरवार समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य रूप से लाडली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्देश दिए कि इन योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति 30 जून तक सुनिश्चित की जाए। साथ ही 15 जुलाई तक लक्ष्य पूर्ति न होने की स्थिति में विभागीय जांच की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने पूर्व बैठक में जिन सेक्टर पर्यवेक्षकों के विरुद्ध लक्ष्य पूर्ति न होने के कारण विभागीय जांच प्रारंभ की गई थी, उनकी वर्तमान में लक्ष्य पूर्ति हो जाने पर जांच की कार्यवाही समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पोषण पुनर्वास केन्द्रों में शत-प्रतिशत बेड आक्यूपेंसी एवं केपीआई में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं तत्परता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, यह सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई