ad
best news portal development company in india

लक्ष्मी के विवाह पर शिवराज बोले मामा की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले, यह घोषणा भी की

SHARE:

दंगों की आग में झुलसे खरगोन में जीवन पटरी पर लौट रहा है। संजय नगर त्रिवेणी चौक की लक्ष्मी मुछाल की शादी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। उन्होंने लक्ष्मी को सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। वे लक्ष्मी से बोले- मामा की दुआएं लेती जा तुझको सुखी संसार मिले। सीएम ने प्रभावितों के लिए अतिरिक्त सहायता की घोषणा भी की। 
खरगोन दंगों में दंगाइयों ने लक्ष्मी की शादी का सामान लूट लिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटी की शादी की तैयारी के साथ पूरी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली थी। शादी में लक्ष्मी के परिवार के साथ ही शासन-प्रशासन भी घराती बने। कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल शादी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लक्ष्मी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। सीएम ने लक्ष्मी से कहा कि मैं खरगोन आउंगा। लक्ष्मी का विवाह संबंध गुजरात में हुआ है। मुख्यमंत्री ने वर दीपक संघवी को भी बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री से बातचीत के समय वर-वधु सहित वधु के मायके के परिजन भावुक थे। लक्ष्मी के माता-पिता नहीं हैं। परिवार में लक्ष्मी के बड़े भाई सतीश और भाभी सपना के अलावा उनके दो बच्चे और छोटा भाई लक्की शामिल हैं। पूरे परिवार के पालन-पोषण का दायित्व सतीश मुछाल ही करते हैं। गत 10 अप्रैल को हुए दंगों में लक्ष्मी मुछाल के मकान में उपद्रवकारियों ने सामान भी लूट लिया था।  
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दंगा प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता सरकार ने अपनी तरफ से की है। अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है। वाहनों को क्षति, सामान की क्षति पर प्रभावितों को अतिरिक्त राशि राज्य सरकार देगी।  खरगोन के दंगा प्रभावितों को पूर्व में एक करोड़ 31 लाख 32 हजार 855 रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री कहा कि घोषित सहायता के अनुपालन में प्रभावितों को अतिरिक्त रूप से 70 लाख 95 हजार रुपये प्रदाय किए जाएंगे।
नवदंपती को वाशिंग मशीन, एक्टिवा सहित घरेलू उपयोग का सामान दिया गया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी के भाई सतीश से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। सतीश ने कहा कि मैं दंगे की घटना के समय टूट गया था। जनप्रतिनिधियों ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था। विवाह में हो रहे खर्च की चिंता थी। आज मैं मुख्यमंत्री से बातचीत कर बहुत प्रसन्न हूं।  मुख्यमंत्री ने गुजरात से आए समस्त बरातियों का स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री से गुजरात के भाभर जिला बनासकांठा की प्रिया कुशवाह से भी बातचीत की। कमिश्नर इंदौर डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर खरगोन कुमार पुरुषोत्तम सहित अनेक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी विवाह में आए थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *