धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
तेज गति से कार चलाकर फरियादी एवं उसके पुत्र को टक्कर मारने का आरोप
घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP 13 ZL 8063 जप्त, आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त
घटना
दिनांक 21.10.2026 को कार क्रमांक MP 13 ZL 8063 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर फरियादी के पैर में टक्कर मारने तथा थप्पड़ से मारपीट करने की घटना सामने आई। आरोप है कि इसके बाद चालक ने जान से मारने की नीयत से कार आगे बढ़ाकर फरियादी एवं उसके पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों कार के बोनट पर गिर गए। इसके बाद चालक कार को लगभग 04 किलोमीटर तक भगाता रहा, जिससे फरियादी के शरीर में चोटें आईं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 488/2026, धारा 115(2), 281, 125(ए) एवं 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी ओम प्रकाश अहीर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दिनांक 22.10.2026 को आरोपी आशीष पिता पूनमसिंह चौहान, उम्र 36 वर्ष, निवासी मालवा मिल, रुस्तम का बगीचा, इंदौर, थाना तुकोगंज, जिला इंदौर को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP 13 ZL 8063 जप्त की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय कुक्षी में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नाम आशीष पिता पूनमसिंह चौहान
उम्र – 36 वर्ष
निवासी मालवा मिल, रुस्तम का बगीचा, इंदौर
थाना तुकोगंज, जिला इंदौर
जप्त वाहन
कार क्रमांक MP 13 ZL 8063
प्रकरण का विवरण
अपराध क्रमांक 488/2026
धाराएं 115(2), 281, 125(ए), 109(1) BNS
थाना – कुक्षी, जिला धार
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक गिलदार बघेल, आरक्षक 1028 प्रदीप एवं आरक्षक 45 महेन्द्र सहित थाना कुक्षी पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
धार पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।





