ad
best news portal development company in india

वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत सरदारपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर

सरदारपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर लोकतंत्र की रक्षा और मतदान की शुचिता को बनाए रखने के लिए गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।


इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता संकल्पित है। चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों को लेकर जनता के बीच जन-जागरण चलाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पड़ियार, दसई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र पाटीदार, अमझेरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बडगोता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, दिनेश चौधरी (पिपरनी), समंदरसिंह बामनिया, मुकेश तूफ़ान, अर्जुन गेहलोत, गोपाल डिडवानिया, महेश डामर, लखन परमार, अंसार खान, अंकित जाट, केकड़ीया डामर, बंटी सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक व मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई