ad
best news portal development company in india

थाना हबीबगंज में पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने 6 युवकों पर केस दर्ज किया…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला हबीबगंज थाने का है, जहां थाने के परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी और मारपीट का वीडियो सामने आया है।

आरोप है कि थाने पहुंचे अमित रॉय, अभिषेक राय, अनिल इंगले, रोहन जायसवाल और प्रेम कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ विवाद करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फटने और उन्हें चोट लगने की बात भी सामने आई है।

वहीं, आकाश उर्फ अक्का कबाड़ी पर मौके पर वीडियो बनाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। थाने परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पुलिस ने मामले में छह युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *