धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – शासकीय सेवा में 28 वर्ष का सफल सेवाकाल पूर्ण कर अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी के उच्च माध्यमिक शिक्षक नरेन्द्र कुमार सिर्वी शासकीय सेवा का संकल्प लेकर चले थे और अब सामाजिक सेवा के संकल्प को लेकर समाज सेवा में जुट गए हैं । आपने एक प्रहरी के रूप में प्रभारी बनकर संस्था को संचालित किया ।
नरेन्द्र कुमार सिर्वी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर जहां विभागीय अधिकारी परियोजना प्रशासक जनजातीय कार्य विभाग आशाराम मुझाल्दे ने उनके दीर्घायु जीवन और प्रतिष्ठित समाज सेवा की कामना की तो वरिष्ठ समाजसेवी प्रखर वक्ता रमेशचन्द्र धाड़ीवाल ने उनके सेवाकाल के दौरान ज्ञान के प्रकाश से आलोकित होकर समाज को एक आदर्श पीढ़ी को गढ़ने पर बधाई दी । विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संस्था के प्राचार्य राजेश कुमार सिन्हा ने उन्हें नवीन पीढ़ी का निर्माता बताया । पण्डित मनोहर मंडलोई ने उन्हें आज के युग में गुरू के रूप में स्थापित होने वाला अदभुत व्यक्तित्व निरूपित किया । संस्था प्रभारी श्रीमती कविता मुकाती ने उन्हें एक अच्छा मार्गदर्शक बताया । अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत ने कहा कि महासभा के प्रांतीय शिक्षा सचिव के रूप में वे शासकीय सेवा में रहते हुए समाज कल्याण और ज्ञान के प्रकाश को फैलाने में अग्रणी बने रहे अब समाज उनकी संपूर्ण सेवा से उपकृत होगा । इस अवसर नगर परिषद के उपाध्यक्ष शेख़ शब्बर हुसैन जीनवाला , नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि लक्ष्मण बघेल , पार्षद संजय सिर्वी , लेखनी के धनी पत्रकारगण प्रदीप अगाल , लोकेश राठौड़ , विभाग के मण्डल संयोजक दिनेश कुमार नागराज , सिर्वी समाज के प्रकाश भायल , कैलाश भायल , किशन भायल , कैलाश काग , शंकर बर्फा , मोहनलाल परमार , कैलाश सेप्टा , अरविन्द काग , वासुदेव यादव , शेखर सिर्वी , गणेश भायल , नारायण भायल , हीरालाल हम्मड़ , बालसखा रहे राजेन्द्र मुकाती , नरेन्द्र राठौड़ विनय खामगांवकर , मुकेश पाटीदार , शिवराम पाटीदार , जितेन्द्र दुबे , हीरासिंह मुझालदा , पन्नालाल बर्फा , बी एल गेहलोत , मनोज साधु , लक्ष्मणसिंह जामोद , अनिता एस्के , नीतेश गोयल , अनिल पाण्डेय , आनन्द पाण्डेय जगदीशचंद्र गुप्ता सहित परिवारजन व शाला परिवार मौजूद रहा । संस्था सहित सभी आगंतुकों द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया । संस्था के बैंडदल द्वारा उनको मंच तक ससम्मान लाया गया । संचालन सोहन बृजवासी ने किया तथा आभार संस्था की प्रभारी कविता मुकाती ने किया ।





