ad
best news portal development company in india

अमझेरा में किसान से लूटा गया ट्रैक्टर पुलिस ने किया बरामद

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

SIT की लगातार घेराबंदी एवं सक्रियता से घबराकर आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर फरार
₹7.50 लाख कीमत का स्वराज ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर जप्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

घटना
दिनांक 28.09.2026 को फरियादी पुष्कर पिता गेणालाल धनगाया, जाति लोधा, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम बांदेडी द्वारा थाना अमझेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह रात्रि करीब **11:00 बजे ग्राम बांदेडी स्थित अपने खेत पर स्वराज 855 लाल रंग के ट्रैक्टर क्रमांक MP 11 ZH 3247 से हकाई-जुताई कर रहा था।

इसी दौरान अचानक 04 अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और फरियादी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की तथा उसका ट्रैक्टर एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमझेरा में अपराध क्रमांक 323/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री सचिन शर्मा के निर्देश पर विशेष SIT टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार सक्रियता, गोपनीय सूचना तंत्र एवं तकनीकी माध्यमों से अज्ञात आरोपियों एवं लूटे गए ट्रैक्टर की पतारसी की जा रही थी।

पुलिस की लगातार सक्रियता एवं संभावित स्थानों पर की जा रही घेराबंदी से घबराकर अज्ञात आरोपी दिनांक 02.10.2026 की रात्रि में हातोद मिंडा क्षेत्र में लूटे गए ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस टीम द्वारा मौके से स्वराज 855 लाल रंग का ट्रैक्टर क्रमांक MP 11 ZH 3247 मय कल्टीवेटर विधिवत जप्त कर लिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार पतारसी की जा रही है।

जप्त मशरूका
स्वराज 855 लाल रंग का ट्रैक्टर क्रमांक MP 11 ZH 3247 मय कल्टीवेटर
अनुमानित कीमत – ₹7,50,000/-

प्रकरण का विवरण
अपराध क्रमांक 323/2026
धारा – 309(4) बीएनएस
घटना दिनांक 28.09.2026
जप्ती दिनांक 02.10.2026
फरार आरोपी 04 अज्ञात आरोपी, तलाश जारी

सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में गठित टीम के उनि. प्रमोद चौहान, उनि. जितेन्द्र नरवरिया, उनि. दिलीप खाण्डे, सउनि. मुकेश कुमार अलसे, सउनि. दिवाकर सिंह बैस, प्रधान आरक्षक 489 दिनेश भाभर, प्रधान आरक्षक 297 कमल डामोर, आरक्षक 926 लालसिंह भाभर, आरक्षक 994 नीरज कुमार जाट, आरक्षक 316 रमेशचन्द्र नायक एवं आरक्षक 619 राहुल चौहान की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *