ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वालों के विरुद्ध की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

लगभग 03 करोड़ रुपये के 60 क्विंटल अवैध गांजे के पौधे जप्त,
चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर क्षेत्र में पुलिस ने दी 02 अलग अलग स्थानों पर गांजे के खेतों पर दबिश,
पुलिस ने शेडो एरिया (नो मोबाईल नेटवर्क ज़ोन) के ग्राम जामली व ग्राम गुवाड़ा में की कार्यवाही, आरोपियों के विरुद्ध NDPS के 02 पृथक पृथक प्रकरण दर्ज,
ग्राम जामली में की गई कार्यवाही में पुलिस ने कुल 9391 गांजे के पौधे कुल वजन 3765 किलो ग्राम कीमत करीबन 1,88,25,000/- (01 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये) के किए जप्त,
ग्राम गुवाड़ाव ठाटा फलिया में की गई कार्यवाही में पुलिस ने कुल 5800 गांजे के पौधे कुल वजन 2209 किलो कीमत करीबन 1,10,45,000/- रुपये (01 करोड़ 10 लाख 45 हजार रुपये) के किए जप्त,
अवैध गांजे के पौधों को उखाड़ने में अनेक पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी कई घंटों तक कड़ी मेहनत,
ड्रोन की मदद से पुलिस ने की खेतों की सर्चिंग, नदी, पहाड़ एवं दुर्गम स्थानों से होकर पुलिस टीम पहुंची थी खेतों में,
नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत खरगोन पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,
कुल दोनों कार्यवाहियों में पुलिस ने जप्त किए 15,191 गांजे के पौधे वजन 5974 किलो कीमत लगभग 2,98,70,000/- (02 करोड़ 98 लाख 70 हजार रुपये)

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों एवं मादक पदार्थों की खेती करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल ने जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना चैनपुर पर पुलिस टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वालों के विरुद्ध सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है ।

दिनांक 27.09.26 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम जामली के रहने वाले दंगलिया, मधू व सुखलाल एवं ग्राम गुवाड़ाव ठाटा फलिया के जागीर ने अपने खेतों में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाये हुए है ।

प्राप्त मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया जिनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अनुभाग भीकनगाँव के थाना चैनपुर, थाना भीकनगाँव, थाना बिस्टान, थाना गोगावां एवं पुलिस लाइन की संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर टीम को दोनों खेतों पर दबिश देकर अवैध गांजे के पौधे जप्त करने के लिए रवाना किया गया ।

ग्राम जामली में कार्यवाही
पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से ग्राम जामली में दंगलिया, मधू एवं सुखलाल के खेत की घेराबंदी कर दबिश दी गई। खेत की सर्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में अवैध गांजे के पौधे लगे हुए पाए गए । पुलिस द्वारा मौके से कुल 9,391 गांजे के पौधे, कुल वजन 3,765 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,88,25,000/- रुपये के विधिवत जप्त किए गए । इस प्रकरण में आरोपी दंगलिया पिता भुवान, मधू पिता दंगलिया एवं सुखलाल पिता केरिया तीनों निवासी ग्राम जामली के विरुद्ध थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 311/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

इसी प्रकार ग्राम गुवाड़ा ठाटा फलिया में कार्यवाही
की गई जहां पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम गुवाड़ा ठाटा फलिया में जागीर के खेत की घेराबंदी कर दबिश दी गई। खेत की सर्चिंग के दौरान यहां भी बड़ी मात्रा में अवैध गांजे के पौधे लगे हुए पाए गए । पुलिस टीम द्वारा मौके से 5,800 गांजे के पौधे, कुल वजन 2,209 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,10,45,000/- रुपये के विधिवत जप्त किए गए । इस प्रकरण में आरोपी जागीर पिता बुटसिंह, निवासी ग्राम गुवाड़ा के विरुद्ध थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

इस प्रकार खरगोन पुलिस टीमों के द्वारा दो अलग अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के खेतों से कुल 15,191 नग गांजे के पौधे
जिसका वजन करीब 5,974 किलोग्राम (59.74 क्विंटल)
अनुमानित कीमत 2,98,70,000/- के अवैध गांजे के पौधे जप्त किए गए

उक्त की गई कार्यवाही शेडो एरिया (नो मोबाइल नेटवर्क जोन) में की गई, जहां पुलिस टीम को कार्यवाही के दौरान विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ा । अवैध गांजे के पौधों को खेतों से उखाड़कर जप्त करने में पुलिसकर्मियों को कई घंटों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी ।

इस कार्यवाही में एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक, डीएसपी कैलाश चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गणपत कनेल, उनि अमित पवार, उनि रमेश चंद्र गहलोद, उनि मुकेश कुमरावत, प्रआर आसिफ खान, आर शैलेश, आर अशोक, आर मनोज चौकी हेलापडावा, प्रभारी सउनि नन्दकिशोर राय, प्रआर लोकेश वासकले, आर धर्मेन्द्र यादव, आर राहुल, आर जितेंद्र ,
भीकनगाँव थाना प्रभारी निरीक्षक बलरामसिंह राठौर, चौकी प्रभारी बमनाला निरीक्षक राजेन्द्र अवस्या, उनि मोहर सिंह बघेल, आर दीपक तोमर, आर अर्पित चौहान, आर शैलेन्द्र, आर कपिल, आर आनंद , थाना प्रभारी बिस्टान गुलाब सिंह रावत, आरक्षक विनायक राजावत, आरक्षक अनिल वास्केल, थाना प्रभारी गोगावां उनि दीपक यादव, चौकी प्रभारी अहिरखेड़ा उनि भोजराज परमार, प्रआर आशीष साँवले, प्रआर लाल सिंह, आर सुमित भदौरिया, आर राहुल निगवाल, आर चोलाराम एवं पुलिस लाइन खरगोन से निरीक्षक प्रमोद कश्यप, निरीक्षक गहलोद सेमलिया, प्रआर गुमानसिंह, प्रआर मयाराम, प्रआर नयनसिंह, प्रआर दयाराम, प्रआर ज्ञानसिंह, प्रआर लकड़िया, आर विनोद, आर शैलेन्द्र सिंह, आर गोरेलाल, आर सुभाष, आर शांतिलाल, आर राहुल पाल, आर राहुल चौहान, आर आशीष शुक्ला, आर योगेश पाटील, आर अजय, आर राकेश, आर अभय, आर कान्हा, आर दगड़ू एवं आर आशीष शुक्ला, आर केशर सिंह, आर चेतन सिंह, आर सावन, आर ओमप्रकाश, आर संदीप, आर गजेन्द्र, आर मुन्ना रावत, आर गणेश व अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *