धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस थाना- कुक्षी चौकी निसरपुर जिला – धार (म.प्र.)
अपराध क्रमांक 380/2026 धारा-303(2) बीएनएस
आरोपीगण :-1.आनंद पिता मोतिलाल यादव जाति गवली उम्र 26 वर्ष निवासी राजवाड़ा चौक गवली मोहल्ला
बैटमा जिला इन्दौर ।
2.विनायक पिता समंदर चौधरी जाति गारी उम्र 20 वर्ष निवासी बियानी गार्डन के पास गली बैटमा जिला इन्दौर ।
जप्त मश्रुका :- 09 डीआई पाईप(पानी के लिए बिछाने वाले) किमती करीब एक लाख नब्बे हजार रुपये।
घटना मे प्रयुक्तवाहन जप्ति:- गेरु कलर की आइशर MP13GB 5190 किमती करीब 09 लाख रुपये ।
कुल जप्त मश्रुका- 10 लाख 90 हजार रुपये ।
विवरण
फरियादी संदीप पिता अशीत बाकुली जाति गोयला उम्र 27 वर्ष निवासी गुजरपुरा जिला हावरा (पश्चिम बंगाल) हाल मुकाम मनावर ने बताया कि खलघाट से डही तक पेयजल के लिए पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है हमारे द्वारा डीआई के 9,300 एम एम के 5.5 मीटर लंबे पाईप अलग अलग स्थानो पर रखे है ग्राम निसरपुर लल्ला ढाबा के पास बड़वानी रोड़ पर हमारे द्वारा 60 पाईप रखे थे जो दिनांक 30.08.2026 की रात को किसी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा 09 पाईप किमती 190000 रुपये के चुराकर ले गये है अपराध पंजीबंध कर विवेचना में लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपकसिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी उनि जयपाल बिल्लौरेको रात्रि में हो रही डीआई के 9,300 एमएम के पाईप को चोरी की घटना को रोकने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपकसिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी उनि जयपाल बिल्लौरे ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में पुलिस चौकी निसरपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी गये डीआई पाईप की तलाश प्रारम्भ की गई ।
विवेचना के दौरान चोरी गये डीआई के 9,300 एमएम के पाईप से भरी आइशर वाहन क्रमांक MP13GB 5190 को घटना स्थल से करीब 01 किमी दुर झाड़ियो में छुपा कर रखा था जिसे जप्त किया गया जो कि उज्जवल निनामा के नाम से होने पर वाहन स्वामी को तलब कर पुछताछ करते आनंद पिता मोतिलाल यादव जाति गवली उम्र 26 वर्ष निवासी राजवाड़ा चौक गवली मोहल्ला बैटमा जिला इन्दौर को किराये से देना बताये जाने पर आनंद एवं उसके ड्रायवर विनायक पिता समंदर चौधरी जाति गारी उम्र 20 वर्ष निवासी बियानी गार्डन के पास गली बैटमा जिला इन्दौर से सदर अपराध में पुछताछ करते ग्राम निसरपुर में अन्य व्यक्तियो के साथ मिलकर आइशर में पाईप भरवाकर जर्म स्वीकार किये जाने पर आज दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया कर अन्य आरोपीयो की पतारसी करते गिरफ्तार सुदा आरोपी की पुछताछ जारी है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, चौकी प्रभारी उनि जयपाल बिल्लौरे ,सउनि. भुवान चौहान,प्रआर. 816 प्रकाश भाबर ,प्रआर.624 किशोर, आर.55 रवि,आर,90 गौरव,आर.968 सुभाष,आर. 265 थानसिंह,आर.679 किशन,आर.1074 अर्जुनका विशेष योगदान रहा है।





