यूसीसी के विरोधी में यात्रा पहुंची खरगोन मोहसिन अली खान नेतृत्व राष्ट्पति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन
खरगोन। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में एमआईएम की पंद्रह दिवसीय पैदल यात्रा के खरगोन पहुंचने के साथ ही जिले की सियासत में भी हलचल तेज दिखाई दी। सहकार नगर में आयोजित विशाल आम सभा में एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा लिख कर रख लो मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में यूसीसी लागू नहीं कर पाएंगे उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ सकता है आमसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने एमआईएम के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव की चर्चा को और हवा दे दी। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।एमआईएम जिला मीडिया प्रभारी रफीक मंसूरी ने बताया कि यूसीसी के विरुद्ध चल रहे इस प्रदेशव्यापी अभियान की कमान संभाल रहे एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान की भूमिका को पार्टी के विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर आम सभाएं और जनसंपर्क करने की रणनीति के जरिए मोहसिन अली खान संगठन को सक्रिय करने के साथ स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हैं।एमआईएम की इस यात्रा में खरगौन के स्थानीय नेताओं की महती भूमिका रही खासकर पार्षद पति अदीब बाबा पार्षद शकील खान आजम खान टाईगर सनवर खान सरफराज खान सोशल मीडिया जिला इंचार्ज फारूक मंसूरी अल्ताफ खान तबरेज मंसूरी इंदौर डॉक्टर फारूक राजगढ़ फाजिल खान जबलपुर इमरान अहमद बुरहानपुर आदि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए





