ad
best news portal development company in india

अवैध खैर लकड़ी के परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त।

SHARE:

जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार 

3 टन खैर की लकड़ी बरामद, करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई कीमत।

धार  वनमंडल धार में अवैध खैर लकड़ी के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध वन विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वनमंडलाधिकारी धार श्री विजयानंथम टी.आर. एवं उप वनमंडलाधिकारी श्री सुरेश बरोले के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने गश्ती के दौरान संदिग्ध वाहन क्रमांक MP-12 ZD 4830 को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन में लगभग 3 टन खैर की लकड़ी अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाई गई। इस संबंध में वाहन चालक जावेद शेख पिता मोहम्मद असीम, निवासी नीमच एवं सहायक शादाब खान पिता इफजूल रहमान, निवासी रतलाम से पूछताछ की गई। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त लकड़ी खिरकिया-हरदा रोड से छिलके निकली हुई खैर की लकड़ी की डेंगरी के रूप में बड़नगर ले जाई जा रही थी।
वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही खैर की लकड़ी एवं वाहन को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 एवं मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज नियम, 2022 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त खैर लकड़ी का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंका गया है।
वन विभाग द्वारा वन संपदा की अवैध कटाई, परिवहन एवं तस्करी पर सतत निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा के अवैध परिवहन के मामलों में नियमानुसार कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
कार्यवाही में श्री राजेन्द्र राठौर, वनपाल एवं उड़नदस्ता प्रभारी, श्री संतोष कुमार उपाध्याय, परिक्षेत्र सहायक बगड़ी, श्री जितेन्द्र चौधरी, वनपाल एवं श्री धरम सिंह सोलंकी, बीटगार्ड पीथमपुर का सराहनीय योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *