संवाददाता सलीम खान
दावत-ए-इस्लामी ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
कसरावद। हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मुबारक मौके जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दिन नगर कसरावद में तंजीम दावत-ए-इस्लामी की जानिब से खिदमत-ए-खल्क का काम किया गया।
तंजीम के सदस्यों ने कसरावद के शासकीय अस्पताल एवं नवजीवन अस्पताल में पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनकी जल्द सेहतमंद होने की दुआ की।
इस मौके पर तंजीम के जिम्मेदारों ने कहा कि हमारे नबी का पैगाम ही अमन, मोहब्बत और इंसानियत की खिदमत है। उनकी पैदाइश के दिन को इसी पैगाम के साथ मनाना सच्चा जश्न है।
अस्पताल में फल वितरण के दौरान मरीजों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई।
बाइट सैयद तोहिद





