ad
best news portal development company in india

मशहूर निर्देशक कुकू कोहली का 77 वर्ष की आयु में हुआ निधन, अजय देवगन को फूल और काँटे में दिया था पहला ब्रेक…

SHARE:

शेख़ नसीम। मुम्बई। प्रख्यात फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का आज 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पूरी तरह फिट थे, लेकिन अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कुकू कोहली के निधन की पुष्टि की है। मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी उनकी दूसरी पत्नी थीं।

कुकू कोहली ने सुपरस्टार अजय देवगन को वर्ष 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बड़ा ब्रेक दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और अजय देवगन रातों-रात दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए।

इसके बाद कुकू कोहली ने ‘सुहाग’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘ये दिल आशिकाना’ और ‘हकीकत’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ थी, जो वर्ष 2004 में रिलीज हुई थी।

कुकू कोहली के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और उनके चाहने वालों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *