धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नई दिल्ली मे संपन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर को लेकर कुक्षी क्षेत्र के आदिवासी नेता अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एवं संभागीय अध्यक्ष नारायण सिंह भिड़े ने बताया प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष फग्गनसिंह कुलस्ते एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजी भाई डामोर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,
बैठक में अलग-अलग राज्यों से आए संगठन के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से आदिवासी समाज को विकास की मुख्य धाराओं से जोड़ना एवं समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए जाने को लेकर तथा समाज जनों का आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक धार्मिक सांस्कृतिक मंच पर समाजजनों को प्रोत्साहित किए जाने को चर्चा की गई इसके साथ ही भारत सरकार एवं अलग-अलग राज्यों की सरकारें आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधा हितग्राहियों तक पहुंचाएं जाने को लेकर चर्चा की गई आदिवासी विकास परिषद के द्वारा विभिन्न राज्यों में स्कूल कॉलेज छात्रावास ,आश्रम चलाएं जा रहें जिन राज्यों में सेवा प्रकल्प शुरू नहीं हुए हैं।
उन राज्यों में सेवा प्रकल्प प्रारंभ कराए जाने को लेकर रणनीति तैयार की गई जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी समाज में जागरूकता का भाव होगा इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सेकेट्री शंकरलाल बोडात युवा प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्की भाई भाऊ , मध्यप्रदेश से देवी सिंह मरकाम,धार जिले से धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर, संभागीय महामंत्री करण सिंह रावत उपस्थित रहे कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नारायण सिंह भिड़े के द्वारा किया गया इसके साथ ही उन्होंने बताया सफल आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।





