धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना का संक्षिप्त विवरण फरियादी नर्सिंग वास्केल निवासी ग्राम भिकन्याखेड़ी एवं फरियादी राजू पटेल निवासी खेरापूरा कुवाड़ नें दिनांक 14.08.2026 को अपने घर से अपनी 02 भैंसे कीमती करीबन 1 लाख रुपये की चौरी होने की घटना पुलिस चौकी बाकानेर थाना मनावर पर दर्ज करवाई थी जिस पर थाना मनावर पर बदमाश रमेश पचावा के विरूद्द अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं श्रीमान SDOP महोदय मनावर श्री ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक श्री राजेश यादव के नेतृत्व में बाकानेर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 14.08.2026 को आरोपी रमेश पचवा पिता सेकु जाति भील उम्र 43 साल निवासी खेड़ली हनुमान थाना गंधवानी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिकअप क्रमांक Mp11 G 1809 एवं 2 भैंसे आरोपी से जप्त कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
रमेश पचवा पिता सेकु जाति भील उम्र 43 साल निवासी खेड़ली हनुमान थाना गंधवानी
जप्त मशरूका
घटना में प्रयुक्त पिकअप क्रमांक Mp11 G 1809 एवं 2 भैंसे
आपराधिक रिकॉर्ड
थाना मनावर के अपराध क्रमांक 568/2026 में धारा 331(4),305(क) bns एवं अपराध क्रमांक 573/2026 धारा 303(2) बीएनएस
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक श्री राजेश यादव, चौकी प्रभारी बाकानेर उप निरीक्षक प्रशांत पाल, सउनि महेश जाट, प्रधान आरक्षक 840 मिशन मुजाल्दा, आर 993 राकेश कन्नौजे की सराहनीय भुमिका रही।





