धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी। श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पिछड़ा वर्ग कुक्षी ग्रामीण जिला अध्यक्ष हिरालाल ब्रजवासी के नेतृत्व में कुक्षी से बड़केश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ लेकर शामिल हुए।
सुबह से ही कुक्षी में कावड़ियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। कावड़ यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पूरा मार्ग “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा। भगवा रंग में नजर आए श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ यात्रा पूरी की।
बड़केश्वर महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
कावड़िए श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश
पिछड़ा वर्ग धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष हिरालाल ब्रजवासी के नेतृत्व में निकली इस कावड़ यात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया।
कावड़ यात्रा के समापन पर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से बड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।





