धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार 15 अगस्त 2026। धार जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने अपने शासकीय निवास और कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
स्वतन्त्रता दिवस के इस गरिमामयी कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा अपने शासकीय निवास पर ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात, उन्होंने कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय अवसर पर कलेक्टर श्री मीना ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को ईमानदारी और अनुशासन में रहते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय, सहायक कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।





