ad
best news portal development company in india

एसडीएम मनोज गरवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, अस्पताल की कमियों का लिया जायजा

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली जोबट अनुविभाग में पदस्थ नवागत एसडीएम मनोज गरवाल ने शनिवार दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ी खट्टाली का आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पदस्थ डॉ. के.सी. गहलोत से स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं व्याप्त कमियों की जानकारी ली।
डॉ. गहलोत ने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ एवं ड्रेसर की कमी है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अस्पताल की समस्याओं से जिला कलेक्टर नीतू माथुर को अवगत कराया जाएगा तथा शासन को आवश्यक प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इसके बाद एसडीएम मनोज गरवाल ने ग्राम कंदा के शासकीय विद्यालय का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति एवं मध्यान्ह भोजन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ब्लेड़ी, उनदारी, बीलखेड़ी एवं बिलासा के विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। एसडीएम मनोज गरवाल ने कहा कि पूरे अनुविभाग के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जाएगा, ताकि शिक्षा एवं शासकीय व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर, उपसरपंच शुभम मेहता, रमेश मेहता, मदन लड्ढा, विजय मालवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से ग्राम विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। एसडीएम ने अस्पताल में जनसहयोग से ईसीजी मशीन स्थापित करने का आग्रह किया, जिस पर सभी जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र मशीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई